sundarkand
✕

ABCD की ये एक्ट्रेस हो गई थी डिप्रेशन का शिकार, कहा- लग गई थी शराब और ड्रग्स की बुरी लत

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (15:31 IST)
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, करण जौहर जैसे बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। अब एक्ट्रेस-डांसर लॉरेन गॉटलिब ने भी अपने डिप्रेशन के बारे में खुलासा कर सबको चौंका दिया है। रेमो डिसूजा की ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन के साथ काम कर चुकीं लॉरेन काफी समय से बड़े पर्दें से गायब हैं। हाल ही में लॉरेन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह शराब और ड्रग्स के चंगुल में फंस गई थीं।
 


लॉरेन ने बताया, “मैं सोशल मीडिया पर अपनी हंसती हुई तस्वीरें शेयर करती थी। लेकिन अंदर से मैं बहुत पेरशान थी। मैं शराब पीती थी, ड्रग्स लेती थी या वह सबकुछ करती थी जो मुझे खुश कर सकता था। मैं इन सबके बीच फंस गई थी और खुद को विक्टिम मानने लगी थी। मैं पागलों की तरह उस शख्स का इंतजार कर रही थी जो मुझे उन सब चीजों से बाहर ले जाए। मुझे ये समझने में काफी समय लगा कि ये सब जो मेरे साथ हो रहा है वो सिर्फ मेरे ख्यालों हो रहा था मेरे साथ नहीं। मुझे इन सब चीजों से बाहर आने में वक्त लगा।”
 


इन सब चीजों से खुद को बाहर निकालने के लिए लॉरेन ने लॉस एंजेलिस जाकर थेरपिस्ट का सहारा लिया। लॉरेन ने किताबें पढ़ीं, मेडिटेशन किया और दो साल बाद खुद को इससे बाहर निकलने में सफलता पाई।



लॉरेन ने बताया कि ज्यादा फेम की वजह से वो कब इन सब चीज़ों के जाल में फंस गई उन्हें पता ही नहीं चला।
 
लॉरेन ने बताया कि ‘एबीसीडी 2’ से उन्हें दरकिनार करने का सिलसिला शुरू हो गया था। लॉरेन ने कहा, “‘एबीसीडी 2’ से मेरे कुछ अच्छे सीन्स को काट दिया गया। वो मेरे जिंदगी के सबसे बुरे छह महीने थे, उसमें ‘झलक दिखला जा’ में जज के रूप में मेरा कार्यकाल भी शामिल था।”
 


रेमो डिसूजा से अपने रिश्तों को लेकर लॉरेन कहा, “भारत में कुछ ही लोग ऐसे थे जिन्हें वो परिवार मानती थीं लेकिन उस बुरे दौर में उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।”
 
आपको बता दें कि लॉरेन हाल ही में एक टॉपलेस फोटोशूट की वजह से चर्चा में आई थीं।



‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’ के अलावा लॉरेन बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं। वह 2015 में ‘झलक दिखला जा’ के आठवें सीजन में जज थीं। लॉरेन ने पंजाबी फिल्म ‘अंबरसरिया’ में भी अभिनय किया है। वह रिहाना और शकीरा जैसे कलाकारों के साथ भी परफार्मेंस कर चुकी हैं।

Show comments

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सनी देओल की 'सूर्या' पर विवाद, IMA ने लगाया मेडिकल प्रोफेशन की छवि खराब करने का आरोप

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख