1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. will ankita lokhande and vicky jain get divorced after bigg boss 17

क्या 'बिग बॉस 17' के घर से बाहर निकलने के बाद अंकिता लोखंडे लेंगी विक्की जैन से तलाक?

Bigg Boss 17 Update
Bigg Boss 17 : 'बिग बॉस 17' की शुरुआत से ही फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच मन मुटाव देखने को मिल रहा है। दोनों शो में अक्सर एक दूसरे से लड़ते नजर आते हैं। इस वजह से विक्की और अंकिता की मांएं उनके बिगड़ते रिश्ते को संभालने के लिए उन्हें समझाने के लिए घर में आई थीं।
 
हालांकि इसका अंकिता और विक्की पर कोई खास असर नहीं हुआ। अक्सर दोनों मियां बीवी के बीच लड़ाई झगड़े और नोंकझोंक देखने को मिल रही है। वहीं, अब अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से तलाक लेने की बात कर दी है। 
 
शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने आयशा खान के सामने तलाक लेने की बात कही। विक्की, अंकिता और आयशा शादी पर बात कर रहे थे। इस दौरान विक्की कहते हैं, 'शादीशुदा मर्द कभी भी ये बात नहीं स्वीकार कर सकता कि उसे कितना कष्ट होता है।'
 
इस पर आयशा खान कहती हैं, 'वह कभी शादी नहीं करना चाहतीं और इसका कारण उनके पिता है।' फिर अंकिता विक्की से पूछती हैं कि उन्होंने आयशा को ऐसा क्यों कहा? तब विक्की बोलते हैं, 'मैं कभी नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है। शादीशुदा लोग... खासकर मर्द इसी स्थिति से गुजरते हैं।'
 
विक्की की बातें सुनकर अंकिता का पारा चढ़ जाता हैं और अपने पति पर भड़कते हुए कहती हैं, 'अगर तुम इतना ही परेशान हो गए हो तो तुम मेरे साथ क्यों हो, तलाक ले लेते हैं। मुझे तुम्हारे साथ घर नहीं जाना है।'
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दीपिका पादुकोण बनीं बिसलेरी की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर