biodatamaker

अक्षय कुमार के साथ शाहरुख खान क्यों नहीं करते फिल्म?

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (17:33 IST)
दोनों ही दिल्ली के हैं। परिवार के किसी भी सदस्य का फिल्मों से नाता नहीं था। फिर भी मुंबई में आकर दोनों ने मेहनत के बल पर अपना सिक्का जमाया और वर्षों से धूम मचाए हुए हैं। बात हो रही है शाहरुख खान और अक्षय कुमार की। 'दिल तो पागल है' में वे साथ नजर आए थे। उस फिल्म में भी अक्षय का रोल छोटा ही था। फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं, लेकिन न खिलाड़ी कुमार सुन रहे हैं और न ही किंग खान। 
 
हाल ही में शाहरुख ने बताया कि वे क्यों अक्षय कुमार के साथ चाह कर भी काम नहीं कर पा रहे हैं। शाहरुख खान का कहना है कि अक्षय कुमार मॉर्निंग पर्सन हैं। सुबह चार बजे उठ जाते हैं और जल्दी से ही सेट पर पहुंच कर शूटिंग शुरू कर देते हैं। शाम छ: बजे तक घर लौट आते हैं और दस बजे सो जाते हैं। 
 
दूसरी ओर शाहरुख खान शाम छ: बजे काम शुरू करते हैं और सुबह चार बजे सोने जाते हैं। ऐसे में भला ये दोनों सितारे कैसे काम कर सकते हैं। 
 
शाहरुख का कहना है कि यदि दोनों ने फिल्म साथ कर ली तो साथ वाले सीन कैसे शूट होंगे। जब मैं शूटिंग करने जाऊंगा तब अक्षय कुमार घर के लिए रवाना हो चुके होंगे। जब वे आएंगे तब मेरा सोने का समय हो जाएगा। ऐसे में चाह कर भी हम साथ काम नहीं कर पाएंगे। 
 
अब इसे शाहरुख की बहानेबाजी ही कही जाएगी कि वे अक्षय कुमार के साथ काम करने से बचने के लिए इस तरह के बहाने गढ़ रहे हैं। अक्षय भी कई बार रात में काम करते हैं और जरूरत होने पर शाहरुख भी सुबह काम करते हैं। 

Show comments

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख