Daily Horoscope
✕

क्या संजय लीला भंसाली से नाराज हैं दीपिका पादुकोण?

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (14:29 IST)
दीपिका पादुकोण ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की राम लीला, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत जैसी सुप​रहिट फिल्मों में काम किया है। मेकर और एक्ट्रेस की इस पॉपुलर जोड़ी को जादू भंसाली दोबारा अपनी फिल्म में दोहराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दीपिका को संपर्क किया था। लेकिन खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

 
खबरों के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को उनकी अप​कमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक आइटम नंबर के लिए अप्रोच किया था। लेकिन दीपिका ने स्पेशल परफॉर्मेंस देने से मना करा दिया। इसके बाद भंसाली ने अपने एक और प्रोजेक्ट जिसका नाम हीरा मंडी है, इसमें बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करने का प्रस्ताव दिया। मगर इस बार भी दीपिका ने काम करने से मना कर दिया।
 
एक के बाद एक दो प्रोजेक्ट के लिए इस ​तरह दीपिका पादुकोण का मना करना भंसाली को अखर रहा है। वे इस बात से नाराज हैं कि दीपिका के साथ उनकी बांडिंग अच्छी होने के बावजूद उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच तब से बातचीत नहीं हुई है।
 
संजय भंसाली दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक और फिल्म बनाने वाले हैं, जिसका नाम 'बैजू बावरा' है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होनी थी। मगर भंसाली और दीपिका के बीच छिड़े इस कोल्ड वॉर का असर शूटिंग पर भी पड़ सकता है। हालांकि भंसाली के करीबी सूत्र का कहना है कि वे इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं इसलिए दीपिका से बात नहीं कर रहे हैं।
 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख