Hanuman Chalisa
✕

बचपन में नीना गुप्ता का डॉक्टर और टेलर ने किया था शोषण, इस वजह से मां को नहीं बताया

Updated: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (11:31 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। नीना की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। इस किताब में ‍नीना गुप्ता ने बचपन में अपने साथ हुए शोषण का भी खुलासा किया है। 
 
नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि बचपन में उनका एक डॉक्टर और एक टेलर ने शोषण किया था। लेकिन उन्होंने डर के कारण अपनी मां को नहीं बताया। 
 
नीना गुप्ता ने अपनी किताब में लिखा है कि एक बार वे एक ऑप्टीशन के पास गई थी। उनके भाई को बाहर वेटिंग रूम में बिठा दिया गया और डॉक्टर ने मेरी आंखें चेक करना शुरू कर दिया। आंखें चेक करते-करते वह मेरी बॉडी के उन हिस्सों को भी चेक करने लगा जिनका आंखों से कोई संबंध नहीं था। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
नीना ने कहा, जब यह सब हो रहा था मैं बुरी तरह डर गई। घर तक आते वक्त पूरे रास्ते मुझे बहुत गंदा महसूस हो रहा था। मैं घर के एक कोने में बैठकर बुरी तरह रोती रही। लेकिन मैंने इस बारे में मां को बताने की हिम्मत नहीं की क्योंकि मुझे इस बात का डर था कि वह कहेंगी कि इसमें मेरी गलती थी। वह कहेंगी कि मैंने उसे उकसाने के लिए कुछ ऐसा किया या कहा होगा। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ।
 
वहीं दूसरी घटना के बारे में बताते हुए नीना गुप्ता ने लिखा, नाप लेते वक्त टेलर ज्यादा 'handsy' हो गया था। वह नाप लेने के बहाने इधर-उधर छू रहा था, जिससे उन्हें काफी असहज महसूस हो रहा था। इस घटना के बाद भी उन्हें मजबूरी में कई बार टेलर के पास जाना पड़ा था। 
 
नीना गुप्ता ने लिखा, मेरे पास कोई और चारा ही नहीं था। ऐसा लगा जैसे कोई और ऑप्शन ही नहीं है। अगर मां को बताती कि मैं टेलर और डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहती तो वह मुझसे वजह पूछतीं और फिर मुझे बताना पड़ता। 
 
नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का भी खुलासा किया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उनके दोस्त और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने उन्हे शादी के लिए प्रपोज किया था। सतीश कौशिक ने नीना से कहा था कि, अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का होता है तो वह कह सकती हैं कि यह उनका बच्चा है और दोनों शादी कर लेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख