biodatamaker
✕

जब शराब के नशे में अपने घर का पता भूल गए थे महेश भट्ट

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (17:08 IST)
अरबाज खान का चैट शो 'द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कई सेलेब्स अपनी जिंदगी के बारें में अनसुने किस्से बताते नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो में निर्देशक महेश भट्ट ने भी शिरकत की। शो में महेश भट्ट ने अपनी शराब की लत को छोड़ने के लिए किए संघर्ष को याद किया। इस दौरान अरबाज ने बताया कि एक बार नशे में महेश भट्ट अपने घर का पता भूल गए थे। 

 
अरबाज ने महेश भट्ट से कहा, एक बार जब आप हमारे घर आए थे तो डैड (सलीम खान) के साथ आपने काफी पी ली थी। हम आपको घर रूकने के लिए कह रहे थे, लेकिन आप घर जाने की जिद करने लगे। तब मैंने और सलमान ने आपको कैब में घर ले जाने की कोशिश की। लेकिन आप भूल गए कि आप कहां रहते थे। हमें आपको देखकर बुरा लग रहा था, लेकिन बहुत हंसी भी आ रही थी।
 
इसके बाद महेश भट्ट ने बताया की उनकी शराब की आदत कैसे छूटी। उन्होंने कहा, जब मेरी बेटी शाहीन पैदा हुई, तब मुझमें बदलाव आया। मैं जब हॉस्पिटल पहुंचा तो मैंने शाहीन को अपनी गोद में उठाया। लेकिन जैसे ही मैं उसे किस करने लगा तो मुझे ऐसा लगा, जैसे उसने खुद को मुझसे दूर हटाने की कोशिश की। 
 
महेश भट्ट ने कहा, उससे शराब की बदबू बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वह कर भी नहीं पाती क्योंकि वह बच्ची थी। लेकिन मैं नशे में था। यह उनके लिए यूरेका मोमेंट था और उन्होंने फिर से शराब का सेवन न करने का फैसला लिया। महेश भट्ट ने बताया कि उस दिन से अब तक उन्होंने कभी एक बूंद शराब नहीं पी। 
 
वहीं महेश भट्ट ने यह भी बताया कि बचपन में उन्हें 'नाजायज बच्चे' के रूप में कलंकित किया गया था। कैसे उनकी मां को अपनी पहचान छुपाने के लिए मुस्लिम होते हुए भी हिन्दू बनकर रहना पड़ता था। बता दें कि महेश भट्ट की मां एक मुस्लिम और पिता हिन्दू थे। उनके जन्म के समय उनके मां-बाप की शादी नहीं हुई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख