Hanuman Chalisa
✕

जब परीक्षा में चीटिंग करते हुए पकड़ी गईं श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस ने बताया स्कूल लाइफ का मजेदार किस्सा

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (16:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद भी श्रद्धा प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं। हाल ही में श्रद्धा ने बताया कि वह स्कूल में परीक्षा के समय चीटिंग करती पकड़ी गई थीं। 

 
एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने बताया, हम सबने किसी ना किसी परीक्षा में नकल जरूर की है। मैं अपने आप से बहुत निराश थी। मैंने अपने उत्तर अपने पिनाफोर के नीचे लिखा था और मैंने सोचा था कि क्या शानदार आइडिया है मतलब कोई मुझे पकड़ नहीं पाएगा।
 
एक्ट्रेस ने कहा, मैं उत्तर देख रही थी और मेरे टीचर ठीक बगल में खड़े थे। मैं ऐसी थी कि मुझे पता है मुझे बेहतरीन मार्क्स मिलेंगे। हालांकि तभी मेरे टीचर ने चिल्लाया, श्रद्धा! और आखिरकार मैं पकड़ी गई। स्पष्ट रूप से मैं एक भनायक झूठी हूं।
 
लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी है। फिल्म की कहानी रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन ब्रेकअप के लिए संघर्ष करते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख