Hanuman Chalisa
✕

जब दूरदर्शन ने कर दिया था माधुरी दीक्षित को रिजेक्ट!

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (13:19 IST)
बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने काम और डांस से फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है। माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित के शो को यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि इसकी कास्ट में कोई दम नहीं है।
 
दरअसल, यह बात साल 1984 की है। डायरेक्टर अनिल तेजानी ने दूरदर्शन के लिए एक टीवी शो बनाया था। इस शो का नाम ‘बॉम्बे मेरी है’ था। माधुरी दीक्षित इस सीरियल की लीड रोल में थीं और उनके साथ उस वक्त के जाने-माने अभिनेता बेंजामिन गिलानी थे। माधुरी इस शो के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। इस सीरियल में मजहर खान भी थे।
 
जब शो का पहला एपिसोड तैयार करके दूरदर्शन के पास भेजा गया तो उनकी तरफ से कह दिया गया कि कहानी तो ठीक है लेकिन इसकी स्टार कास्ट में कोई दम नहीं है। दूरदर्शन से रिजेक्शन के बाद अनिल तेजानी ने वो सीरियल पूरा नहीं किया। 
 
इस सीरियल के रिजेक्ट होने के बाद माधुरी दीक्षित ने राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘अबोध’ (1984) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान मिली 1988 की सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ से। इसके लिए उनका नाम फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ था।
 
बता दें, माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे तेज़ाब, राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, दिल, साजन, 100 डेज, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, राजा, दिल तो पागल है, पुकार और देवदास।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख