dharma sangrah
✕

संजय लीला भंसाली 'बैजू बावरा' बनाएंगे या शाहरुख के साथ करेंगे मूवी

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' की तारीख बढ़ी आगे! निर्देशक दो अन्य बड़े प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं विचार!

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (19:34 IST)
संजय लीला भंसाली 'बैजू बावरा' को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं, निर्देशक अपनी अगली फिल्म के लिए कुछ अन्य विचारों पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनकी सबसे महत्वाकांक्षी प्रेम कहानी, इंशाल्लाह शामिल है।
 
संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, गुजारिश, राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गंगूबाई जैसी फिल्में दीं हैं।  
 
पिछले कुछ महीनों से संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म को लेकर काफी बातें और अटकलें लगाई जा रही हैं जबकि मनमौजी फिल्म निर्माता वर्तमान में नेटफ्लिक्स ओरिजिनल, हीरा मंडी के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली मई 2024 में अपनी नई फीचर फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली 2024 में बड़े पर्दे के लिए एक नई फीचर फिल्म शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह चीजों को गति देने के लिए गुपचुप तरीके से काम कर रहे हैं। उनकी सभी फिल्मों की तरह, यह भी एक महत्वाकांक्षी कहानी है जो उनके दिल के बेहद करीब है। इसमें कोई संदेह नही कि यह प्रोजेक्ट अपने आधिकारिक घोषणा होने के बाद चर्चा का विषय बनेगी। 
 
भंसाली मई/जून 2024 में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने का लक्ष्य बना रहें है। डेवलपमेंट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, संजय लीला भंसाली कई विचारों पर काम कर रहे हैं और अपने दृष्टिकोण से इस  विषय के लिए विभिन्न कास्टिंग विकल्प तलाश रहे हैं। 
 
एक सूत्र ने खुलासा किया, "इंशाअल्लाह" आज के समय में संजय लीला भंसाली के लिए एक नई दिशा में एक कदम है और यहां तक ​​कि वह इंटेंस पीरियड ड्रामा से पीछे हटकर एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी तलाशने की मानसिकता में हैं। 
 
संजय लीला भंसाली ने पिछले कुछ महीनों में शाहरुख खान से कई बार मुलाकात की है। यह एक ऐसी कहानी और किरदार है, जो शाहरुख खान के व्यक्तित्व के अनुकूल है और भंसाली उन्हें अपने साथ लाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख