Bhai Dooj
✕

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का खुलेगा राज, नीरव मोदी पर वेब सीरीज बनाने की हो रही तैयारी

Updated: सोमवार, 6 मई 2019 (16:14 IST)
देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का राज खुलने वाला है। आप जल्द पर्दे पर देख पाएंगे कि किस तरह हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने बैंकों और इंवेस्टरों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाया। खबर है कि एक पॉपुलर डिजिटल प्लेटफॉर्म ने नीरव मोदी पर वेब सीरीज बनाने में दिलचस्पी दिखाई है। इस सीरीज को एक मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने कई बड़े कलाकारों के लिए पोर्टफोलियो शूट भी किए हैं।

भगोड़े नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,700 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। वो अभी ब्रिटेन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण करने की कार्यवाही का सामना कर रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वेब सीरीज की रिसर्च पर काम शुरू हो चुका है। सीरीज में नीरव मोदी के हीरा कारोबारी के तौर पर कामयाबी और फिर बैंकों से धोखाधड़ी करने के लिए लिए रची गई पूरी साजिश का खुलासा होगा।

हॉलीवुड फिल्म ‘द वूल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ की तर्ज पर बनने जा रही इस सीरीज को एक मिस्ट्री थ्रिलर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सीरीज के लोकेशन को लेकर क्रू लंदन में रेकी कर चुकी है और इसके पहले शूटिंग शेड्यूल को आने वाले हफ्तों में शुरू कर दिया जाएगा।

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख