Hanuman Chalisa
✕

जिस किताब पर फिल्म बनाने से डरे करण जौहर, अब उस पर बनेगी वेब सीरीज

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2019 (18:06 IST)
लेखक अमीश त्रिपाठी का मशहूर उपन्यास ‘शिवा ट्राइलॉजी’ जल्द ही वेब सीरीज के रूप में देखने को मिलेगा। खबर है कि भगवान शिव की कहानियों पर आधारित किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ और इस कड़ी की बाकी की दोनों किताबों ‘द सीक्रेट ऑफ नागाज’ और ‘द ओथ ऑफ वायुपुत्राज’ पर काम शुरू हो चुका है।
 
फिल्म निर्माता करण जौहर ने ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के अधिकार साल 2014 में खरीदे थे, लेकिन वे इस पर काम शुरू नहीं कर पाए। जौहर ने 2017 में कहा था कि इस किताब पर काम नहीं करने के कारणों में एक यह है कि उन्हें इससे मिलने वाली ‘प्रतिक्रिया को लेकर डर’ है।
 
अमीश ने बताया कि करण से अधिकार वापस ले लिए गए हैं और एक नए निर्माता के साथ नया करार किया गया है।
 
अमीश त्रिपाठी की ‘शिवा ट्राइलॉजी’ की पहली किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ की कहानी खूबसूरत कल्पनाओं के सहारे से महादेव को वास्तविक रूप में दर्शाने का प्रयत्न है। कहानी एक प्राचीन देश मेलुहा की है, जो कई शताब्दी पहले भगवान राम द्वारा स्थापित किया गया था।
 
इस कड़ी की दूसरी किताब ‘द सीक्रेट ऑफ नागाज’ एक ऐसे रहस्यमय साम्राज्य से परिचय कराता है, जहां हरेक चीज ने मुखौटे पहने हैं और हर जगह में कोई गहरा राज छिपा है। ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के अंत से इस उपन्यास का आगाज होता है। नागाज सती पर हमला बोल देते हैं और मेलुहा के रक्षक शिव अपनी पत्नी को बचाने में कामयाब होते हैं। नागाज जाते-जाते एक सिक्का छोड़ जाता है और उस सिक्के के दम पर शिव नागाज का रहस्य पता करने के लिए निकल पड़ते हैं।
 
तीसरी और अंतिम कड़ी ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज’ की कहानी ‘द सीक्रेट ऑफ द नागाज’ के अंत से शुरू होती है। इसमें शिव को पता चलता है कि वास्तव में सोमरस ही सारी मुश्किलों की जड़ है। इसलिए शिव सोमरस का सेवन करने वालों के खिलाफ युद्ध छेड़ देते हैं।
 
‘शिवा ट्राइलॉजी’ पर आधारित वेब सीरीज पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि, अमीश ने यह जानकारी नहीं दी कि इसका निर्देशन कौन करेगा और यह कब रिलीज होगी।
(Photo: Facebook/Amish Tripathi)

Show comments

काली खेती मूवी प्रिव्यू: हवेली और भूतों का दौर पुराना हुआ, अब खेत उगलेंगे खौफ; जानिए जैकी श्रॉफ की इस रूरल साइकोलॉजिकल हॉरर की हर बात

सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, शिमला में दर्ज हुई एफआईआर

सूर्या: अंत से आरंभ तक- दहाड़ नहीं, इस बार खामोशी से वार करेंगे सनी देओल; इस साउथ सस्पेंस थ्रिलर का है रीमेक

अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और बरुण सोबती की नई सीरीज ‘पुष्पक विमान’ का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल

सुनील शेट्टी की ‘नन्हे दिल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन और समानता की कहानी छू जाएगी दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख