Hanuman Chalisa
✕

क्रिमिनल जस्टिस- अधुरा सच : क्या अविश्वास और झूठ के बाद भी माधव मिश्रा करेंगे मुकुल का बचाव?

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (11:53 IST)
चाइल्ड एक्टर जारा आहूजा के मर्डर के बाद देश शोक में है, उनके भाई मुकुल आहूजा पर उंगलियां उठ रही हैं। ऐसे में सबके फेवरेट लॉयर माधव मिश्रा यानि पंकज त्रिपाठी अपने सबसे चुनौतीपूर्ण मामलों में से एक का सामना करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की अवॉर्ड विनिंग सीरीज हॉटस्टार स्पेशल्स क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच के साथ हमारी स्क्रीन पर लौट आए हैं। 

 
अपनी विट और ह्यूमर के लिए जाने जाने वाले लॉयर को इस बार अपने ही मुवक्किल से छुपी सच्चाई और अविश्वास के बीच से गुजरना पड़ता है। अपनी बेटी को खोने के बाद, चाइल्ड स्टार के माता-पिता नीरज और अवंतिका के बीच एक कभी न भरने वाली दरार आ जाती है, जिसमें नीरज शराब में पूरी तरह से डूब जाता है। 
 
मुकुल से भी उसकी आरामदायक दुनिया छिन जाती है और एक जुवेनाइल होम होस्टाइल दुनिया में फेंक दिया गया है जिसके बाद उसे बुली किया जाता है और संघर्षों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अवंतिका पर अपनी स्थिति का आरोप लगाते हुए और एक कुशल वकील को खोजने में उसकी नाकामयाबी के बाद माधव को जमानत नही मिलती और इसके चलते उनकी नाराजगी और बढ़ जाती है। 
 
हालांकि ज़ारा के अंतिम संस्कार में, माधव उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बजाय उसे उसके गुस्से का सामना करना पड़ता है। इस बीच, अवंतिका के मन में एक संदिग्ध व्यक्ति होता है और वह मुकुल के नाम के बारे में बताता है।
 
जैसे-जैसे मुकुल का केस आगे बढ़ता है, यह मुकुल पर एक एडल्ट के रूप में मुकदमा चलाने की गंभीर संभावना को जन्म देता है, एक ऐसा फैसला जो उसके पूरे जीवन को बदल सकता है। परेशान होकर, मुकुल चीजों को अपने हाथों में लेने का फैसला करता है, लेकिन उसका अगला कदम माधव के अब तक के मामले को डिकोड करने के प्रयासों को पलट सकता है। 
 
इसके अलावा, जैसे-जैसे मुकुल के बारे में और चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं, क्या यह मुमकिन है कि उसकी अपनी मां को उसकी बेगुनाही पर शक हो? लेकिन सबसे अहम बात यह है कि क्या मुकुल के झूठ, अविश्वास और सेल्फ सेबोटाजिंग वाले स्वभाव के बीच फंसे माधव मिश्रा उसे उसके बुरी किस्मत से बचा पाएंगे?
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख