suvichar
✕

एग्जिट पोल के बहाने विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या राय के रिश्तों का मजाक, फैंस का भड़का गुस्सा

Updated: सोमवार, 20 मई 2019 (17:41 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 की नतीजे 23 मई को आ रहे हैं। इससे पहले 19 मई की शाम एग्ज‍िट पोल आ चुके हैं। एग्ज‍िट पोल के नतीजों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के एक बार फिर सत्ता में आने का रास्ता साफ नजर आ रहा है।


इसी बीच फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' स्टार विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम रीशेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी (विवेक ओबेरॉय) की तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया है।
 
विवेक ओबेरॉय ने जो मीम ट्वीट किया है, उसमें तीन तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन दिया गया है, ओपिनियन पोल। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय साथ नजर आ रहे हैं, कैप्शन दिया गया है, एग्ज‍िट पोल और तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या नजर आ रहे हैं और कैप्शन दिया गया है, 'रिजल्ट।'

सोशल मीडिया पर चल रहा यह मीम विवेक ओबेरॉय को इतना मजेदार लगा कि वह इसे रीशेयर करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं..सिर्फ लाइफ। इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
 
ये ट्वीट कुछ यूजर्स को पसंद आ रहा है तो कुछ विवेक को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर पर सबसे अच्छी चीज तो दूसरे ने कमेंट किया कि अभिषेक का तो पता नहीं...लेकिन सलमान भाई के दिल पर जरूर लगेगी। वहीं कुछ लोग चुनावी मामले में ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ को घसीटने पर विवेक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय संग ऐश्वर्या राय के रिश्ते और विवाद जगजाहिर हैं। आज ऐश्वर्या एक खुशहाल फैमिली लाइफ जी रही हैं।

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख