ramcharitmanas
✕

वेडिंग प्लानर से लेकर डिज़ाइनर तक, इन सभी लोगों ने रखा विरुष्का की शादी को सीक्रेट

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (16:33 IST)
इस साल की सबसे बड़ी खबर बन चुकी अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की शादी लोगों की चर्चा का विषय बन चुका है। फैंस विरुष्का की शादी से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनके वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर उनके हनीमून तक, अनुष्का के लहंगे से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक, फैंस ने सभी चीज़ों को पसंद किया। 
 
इटली के शानदार रिसॉर्ट में सिर्फ 50 खास लोगों की मौजुदगी में शादी करने का आइडिया अनुष्का का था। उनकी इस ड्रीम वेडिंग को सफल बनाया वेडिंग प्लानर देविका नारायण ने। देविका ने शादी की स्टाइलिंग, डिज़ाइनिंग, मेन्यु, एंटरटेन्मेंट आइडियाज़, वेडिंग गिफ्ट्स सब कुछ प्लान किया। देविका नारायण ने बताया कि अनुष्का और विराट की शादी बहुत स्पेशल थी। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी। 

ALSO READ: ना हिना खान, ना आकाश ददलानी, अर्शी खान है गूगल की टॉप सर्चड एंटरटेनर
 
इसमें साथ दिया उनके पति और फोटोग्राफर जोसफ रधीक ने। जोसफ ने इनके पहले कई सेलीब्रिटीज़ की वेडिंग फोटोग्राफी की हुई है। जोसफ ने अनुष्का और विराट का एक पिक्चर भी शेयर करते हुए लिखा था कि आपकी शादी में मेहमान के तौर पर बुलाने और उसमें फोटोग्राफी करवाने के लिए धन्यवाद। पिछले एक हफ्ते से जोसफ रधिक, नोएल डेविड, शिवली चोपड़ा और देविका हम सभी चुप थे। अब फाइनली हम इसके बारे में बात कर सकते हैं। 
 
देविका ने भी अपनी कंपनी के पेज पर फोटो डालते हुए लिखा कि हम इस खुशी के मौके पर चुने जाने को लेकर बहुत खुश हैं। हम पर उनका विश्वास हमारे लिए बहुत मायने रखता है। ना सिर्फ उनकी चीज़ों को सीक्रेट रखना बल्कि उनके बड़े दिन को अच्छा भी बनाना हमारा काम था। 
 
देविका ने शादी के बारे में बताते हुए कहा कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। अनुष्का ने हमें इसलिए चुना, क्योंकि वे बहुत ही इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं। उन्हें यह सेलिब्रेशन सिर्फ फैमिली के लिए करना था। विरुष्‍का की शादी में आए मेहमानों को शानदार गिफ्ट भी दिया गया। अनुष्का और विराट बहुत धार्मिक हैं और रूमी (फेमस कवि) को बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हर मेहमान को रूमी की कविताओं का कलेक्‍शन गिफ्ट के तौर पर दिया गया। 
 
शादी में इस कपल के अलावा सबसे ज़्यादा चर्चा में रही उनकी वेडिंग ड्रेस। डिज़ाइनर सब्यास्ची मुखर्जी के डिज़ाइन किए लहंगे और शेरवानी में कपल बहुत ही सुंदर लग रहा था। अनुष्का कई बार सब्यास्ची के ऑफिस पर स्पॉट भी की गई थीं। सब्यास्ची ने बताया कि हमने सारे फंक्शंस के लिए अनुष्का और विराट की ड्रेस तैयार की। सगाई, मेहंदी, संगीत, शादी और शादी के बाद के इवेंट के लिए भी। उनके साथ काम करना मज़ेदार था। 
 
विरुष्का की शादी में करीब 100 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ। दिल्ली और मुंबई में रिसेप्‍शन होगा। फिलहाल यह कपल रूस में हनीमून मना रहा है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख