Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस पर सातवां दिन भी '12वीं फेल' के लिए रहा शानदार, किया इतना कलेक्शन

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (14:17 IST)
12th Fail Box Office Collection: फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म पहले दिन से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में बेहद प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी को मुख्य भूमिका में हैं। 
 
विधु विनोद चोपड़ा ने '12वीं फेल' के साथ एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 13 करोड़ की शानदार कमाई और सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.30 करोड़ का कलेक्शन जुटाया है। फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में जिनकी लाजवाब एक्टिंग हर किसी को पंसद आ रही हैं। 
 
ये फिल्म एक खूबसूरत इंस्पिरेशन भी है जो हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी सलफलता की मिसाल पेश कर रही है। 12वीं फेल ने देश भर में दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। फिल्म को ज़बरदस्त तारीफें मिल रही है और वहीं मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने पहुंच रहे है। 
 
इस फिल्म की प्रेरणादायक कहानी दर्शकों के साथ कनेक्ट कर रही है जिससे ये सभी के लिए एक मस्ट वॉच बन गई है। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख