dharma sangrah
✕

विक्रांत मैसी ने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार को बताया अपना रोल मॉडल, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (16:21 IST)
Vikrant Massey : विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' एक खूबसूरत फिल्म है जिसने अपनी सफलता की शानदार कहानी खुद लिखी है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों के दिलों को छुआ है, उनपर प्रेरणा की अमिट छाप छोड़ी है, बल्कि इसके लीड एक्टर विक्रांत मैसी की भावनाओं को भी जगाया है।
 
उत्थान और प्रेरणा के लिए बनाई गई इस फिल्म ने दर्शकों तक अपना मजबूत संदेश सफलतापूर्वक पहुंचाया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी रियल लाइफ होरी मनोज कुमार शर्मा की भूमिका मैं हैं। हाल में अपनी शानदार एक्टिंग कौशल से इस रोल को यादगार बनाने वाले एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर मनोज कुमार का आभार जाहिर किया है। 
 
विक्रांत मैसी ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर करते हुए मनोज कुमार शर्मा को अपना आदर्श बताया, जिसमें फिल्म मेकिंग प्रक्रिया के दौरान अभिनेता पर वास्तविक जीवन की प्रेरणा के गहरे प्रभाव को दर्शाया गया।
 
उन्होंने लिखा, सर, आप मेरे हीरो हैं। मेरे आदर्श हैं। मेरा सौभाग्य रहा, आप जैसा सरल और नेक इंसान के किरदार को पर्दे पर उतारने का मौका मुझे मिला। न केवल मेरे लिए, बल्कि इस देश में लाखों लोगों के लिए एक रोल-मॉडल बनने और मुझे वास्तविक जीवन में अपना खुद का #Restart पल देने के लिए मैं हमेशा आपका कर्जदार रहूंगा। मुझे आपसे प्यार है। 
 
12वीं फेल को उसकी प्रेरक कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए तारीफें मिल रही है और विक्रांत मैसी के मनोज कुमार शर्मा को एकनॉलेज करने से एक पर्सनल टच मिलता है, जो सिनेमा की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देती है।
 
ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख