dharma sangrah
✕

विक्रम वेधा : कूलेस्ट कॉप के किरदार में ढलने के लिए सैफ अली खान ने की इतनी मेहनत

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (16:16 IST)
सैफ अली खान और रितिक रोशन अभिनीत 'विक्रम वेधा' के धमाकेदार ट्रेकर की रिलीज के बाद से ही ये फिल्म दर्शकों और आलोचकों, सभी से खूब तारीफ बटोर रही है। जहां दर्शकों ने वेधा के रूप में रितिक रोशन के शक्तिशाली अवतार को पसंद किया, वहीं ट्रेलर में विक्रम के रूप में सैफ अली खान के कूलेस्ट कॉप अवतार का भी खूब जादू चला।

 
जैसे ही सैफ अली खान ट्रेलर में अपनी सफेद टी-शर्ट में एक सुपर चार्मिंग कॉप के रूप में स्क्रीन्स पर आते हैं, वो उसी वक्त अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। जहां दर्शकों के लिए सैफ को इस तरह की भूमिका निभाते देखना एक बड़ा सरप्राइज होने वाला हैं, वहीं उन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की हैं। 
 
रियल गन्स के साथ प्रैक्टिस करने से लेकर असली बंदूक की शूटिंग की आवाज और मैकेनिज्म को समझने तक सैफ अली खान ने सेल्युलाइड पर रियल दिखने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए सैफ ने छोटी से छोटी चीजों को बारिकी ने नोटिस किया और अपनया जैसे कि पुलिसवालों के गन्स होल्ड करने का तरीका, गैंगस्टरों के निवास वाली इमारतों पर छापा मारने के तरीके को भी उन्होंने गहराई से समझा।
 
निर्देशक पुष्कर और गायत्री कहते हैं, जैसा कि स्क्रिप्ट की मांग थी, हम चाहते थे कि सैफ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कॉप परसोना को अपनाएं। हम उनके कठोर शोध आहार से हैरान थे, जिसमें वास्तविक हथियारों के साथ अपार अभ्यास और असली हथियारों को समझने की ड्रिल शामिल थी। सैफ ने बहुत मेहनत की है और अपने काम के प्रति उनका जुनून ट्रेलर और फिल्म में उनकी बॉडी लैंग्वेज में दिखाई देता है।
 
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख