shradh paksha
✕

रितिक रोशन की इस डिमांड से डबल हो गया 'विक्रम वेधा' का बजट!

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (11:24 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट 'विक्रम वेधा' का ‍हिन्दी रीमेक है। इस‍ फिल्म में रितिक के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार ‍किया जा रहा है। 

 
अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक रोशन के कारण 'विक्रम वेधा' का बजट गड़बड़ा गया है। खबरों के अनुसार निर्देशक पुष्कर-गायत्री इस फिल्म को काफी लिमिटेड बजट में निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। निर्देशक की जोडी इस फिल्म को मूल तमिल फिल्म की तरह लिमिटेड बजट को ध्यान में रखते हुए यूपी की तंग गलियों में शूट करना चाहते थे। 
 
लेकिन रितिक रोशन ने कथित तौर पर यूपी में शूटिंग करने से इनकार कर दिया। रितिक ने निर्देशक से अपील की है कि फिल्म का सेट यूपी में नहीं, बल्कि दुबई में तैयार जाए। जिसके चलते फिल्म के बजट में करोड़ों का इजाफा हो गया है। बताया जा रह है कि फिल्म का बजट 175 करोड़ रुपए हो गया है।
 
इस फिल्म में रितिक तीन लुक में नजर आने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश-बिहार से ताल्लुक रखने वाले युवक के रोल में नजर आएंगे। बतौर 'वेधा' उनका पहला लुक उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था। 'विक्रम वेधा' की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस ऑफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है।
 
फिल्म का निर्देशन ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं। इस फिल्म को नीरज पांडे द्वारा रिलायंस एंटरटेनमेंट और वाईनॉट स्टूडियोज के सहयोग से बनाया जा रहा है।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख