kalsarpa dosh calculator
✕

यौन उत्पीड़न के आरोप पर विजय राज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बिना किसी जांच के दोषी ठहरा देते हैं

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (12:36 IST)
बॉलीवुड एक्टर विजय राज को फिल्म शेरनी की एक क्रू मेंबर से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, विजय फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार अपने उपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर चुप्पी तोड़ी है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान विजय राज ने कहा, मेरे लिए महिला सुरक्षा बेहद मायने रखती है। मेरी 21 साल की बेटी है, पर मैं इस परिस्थिति की गंभीरता को समझता हूं। मैं जांच में पूरा सहयोग करुंगा।

ALSO READ: वेब सीरीज 'आश्रम 2' की मुश्किलें बढ़ी, बॉबी देओल और प्रकाश झा पर जौनपुर में मुकदमा दर्ज
 
उन्होंने कहा, बिना जांच किए मेरा बहिष्कार करना, सस्पेंड करना या अपनी फिल्मों से निकलवा देना ये सभी बेहद शॉकिंग हैं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं। मैं पिछले 23 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। बहुत मेहनत से मैंने अपना करियर बनाया है। तिनका-तिनका जोड़कर मैंने अपना घर बनाया है। क्या कोई मेरा करियर तबाह कर सकता है? किसी ने बोल दिया और अपने मान लिया कि मैंने छेड़छाड़ की है।
 
विजय राज ने कहा, लोग आपका पक्ष सुने बिना अपना फैसला सुनाते हैं। भले ही कुछ भी इस केस का नतीज हो, आप पर एक ठप्पा लग जाता है। बिना किसी जांच के दोषी ठहरा देते हैं। मेरी कमाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। क्या यहां पर मैं विक्टिम नहीं हूं? मेरे बूढ़े पिता हैं जो दिल्ली में रहते हैं। इसके अलावा मेरी बेटी हैं। वह कैसे समाज का सामना करेंगे।
 
एक्टर कहते हैं, मैं इस क्रू के साथ पिछले एक साल से काम कर रहा हूं। हम सेट पर क्रिकेट खेलते हैं। जब मुझे पता चला कि वह मुझसे असहज है तो मैंने माफी मांग ली। यह सारी क्रू के सामने हुआ था। मेरी माफी का यह मतलब था कि मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं कि मैं पुलिस स्टेशन में आपके लगाए आरोपों को स्वीकार करता हूं।
 

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख