ganesh chaturthi

पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' ने पूरे किए 900 एपिसोड्स

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (13:58 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद पसंद किए जाने और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' के लिए इस समय जश्न का मौका है। हिंदू पुराणों पर आधारित यह शो भगवान गणेश की कथाओं के इर्द-गिर्द घूमता है, और हाल ही में इस शो ने अपने 900 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। 
 
इस शो ने कुछ अनमोल सबक और जीवन की महत्वपूर्ण सीख देते हुए दर्शकों में दिलचस्पी जगाए रखी है। इस शो के कलाकार मलखान सिंह, जो भगवान शिव का रोल निभा रहे हैं, और पार्वती का रोल निभा रहीं मदिराक्षी मुंडले ने सभी कलाकारों के साथ मिलकर सेट पर एक दूसरे को बधाई दी।
 
900 एपिसोड्स पूरे करने पर भगवान शिव का रोल निभा रहे मलखान सिंह कहते हैं, मैं विघ्नहर्ता गणेश जैसे शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं, जिसे दर्शकों का इतना प्यार और तारीफें मिली हैं। इस शो ने मुझे भगवान शिव का रोल निभाने का मौका दिया है और मैं इसे बहुत खास मानता हूं। मुझे ऐसे और भी मौकों का इंतजार रहेगा और मैं लगातार दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास करता रहूंगा।
 
दूसरी ओर मदिराक्षी मुंडले, जो इस शो में पार्वती का रोल निभा रही हैं, कहती हैं, मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया है। मेरा अब तक का सफर शानदार रहा है और मुझे पार्वती का किरदार निभाकर बहुत अच्छा लग रहा है। 900 एपिसोड्स पूरे करना हमारे लिए बड़ा उत्साहजनक है। यह हमारे फैंस के अटूट समर्थन और हमारे कास्ट और क्रू के सहयोग के बिना मुमकिन ना होता। हमें आगे भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करने का इंतजार रहेगा।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख