शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidyut jammwal trolled for his weird pants design by girlfriend nandita mahtani
Written By
Last Modified: रविवार, 13 मार्च 2022 (15:11 IST)

विद्युत जामवाल ने पहना मंगेतर नंदिता का डिजाइन किया हुआ आउटफिट, यूजर्स ने बताया 'फैशन डिजास्टर'

Vidyut Jamwal
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों विद्युत ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी संग सगाई की थी। दोनो एक कपल के तौर पर कई बार साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

 
हाल ही में विद्युत और नंदिता एक डिनर डेट पर साथ नजर आए। इस दौरान विद्युत की आउटफिट चर्चा में आ गई। इस डिनर डेट पर विद्युत जामवाल ने एक यूनीक सा आउटफिट वीयर किया हुआ था। बॉटमवियर पर लोगों की नजरें टिकी रही, और सोशल मीडिया पर उनकी पैंट वायरल हो गई है।
 
विद्युत ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है, उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक हूडी और लूज पलाजो स्टाइल पैंट को टीमअप करके वीयर हुआ था। यह पलाजो स्टाइल पैंट उनके लुक को डिफरेंट स्टाइल दे रहा था। विद्युत जामवाल की इस ड्रेस को उनकी मंजेतर नंदिता माहतानी ने डिजाइन किया है। 
 
फैंस को विद्युत जामवाल का यह ड्रेस कुछ खास पसंद नहीं आया और वे सोशल मीडिया पर एक्टर का मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने लिखा, ये क्या पहन रखा है। एक अन्य ने लिखा, पलाजो क्यों पहने हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या इन्होंने हैलोवीन कॉस्ट्यूम पहना है। कई फैंस ने इसे फैशन डिजास्टर बता दिया।
 
बता दे कि नंदिता एक फैशन डिजाइनर हैं। वह कई शोज के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। नंदिता की पहली शादी करिश्ता कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से हुई थीं। नंदिता से तलाक के बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। वहीं नंदिता ने बीते साल 1 सितंबर को विद्युत जामवाल से सगाई की हैं।
 
ये भी पढ़ें
गुजरात में भी टैक्स फ्री हुई विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स'