Daily Horoscope
✕

शुरुआती दिनों में मुझे भी सेक्सिस्म का सामना करना पड़ा : विद्या बालन

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (16:45 IST)
जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु' की एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत में सेक्सिस्म का सामना किया है। 
 
विद्या ने शेयर किया कि फिल्म इंडस्ट्री मेरे लिए बहुत अच्छी रही है। मैं काफी मजबूत हुं। लेकिन मुझे लगता है कि यह वास्तव में सेक्सिस्ट हो सकता था। मेरे करियर के शुरुआत दौर में, मैंने लिंगभेद का सामना किया और मैं उस बारे में बहुत गुस्सा होती थी। 
 
मुझे बता दिया जाता था कि इन डेट्स पर काम करना है लेकिन मुझसे पुछा नहीं जाता था। मेल एक्टर्स को हमेशा एक बड़ी वैन, एक बड़ा होटल मिलता था। मुझे फिल्म 'परिणीता' से इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला और मैं इससे काफी खुश हूं क्योंकि कोई भी मेरे द्वारा, मेरे ही लिए बनाए गए नियमों के बारे में पूछताछ नहीं करता था। 
 
विद्या ने आगे बताया कि मुझे हमेशा यह बताया गया कि एक एक्ट्रेस का एक्टिंग जीवन ज्यादा ज्यादा नहीं होता है, इसलिए आपको यंग दिखना पड़ेगा, ग्लैमरस दिखना पड़ेगा। मैंने हमेशा अपने आप को कहा है कि नहीं, ऐसा नहीं है। मैं एक नारीवादी हूं, मैं पुरुष विरोधी नहीं हूं। दोनों में बड़ा अंतर है। मेरा मानना ​​है कि मुझे सांस लेने, जीवन जीने और मेरी ज़िंदगी मेरे हिसाब से जीने का पुरूषों के समान अधिकार है। 
 
विद्या ने शेयर किया कि उनका सपना अगले 40 सालों तक एक्टिंग करना है क्योंकि वह जो काम करती हैं, उसे पसंद करती हैं। उनके एक एक्टर बनने का फैसला करने के बाद से कुछ भी नहीं बदला है। उनके पास निर्धारित लक्ष्य नहीं हैं, वे सिर्फ काम करना चाहती हैं। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख