dharma sangrah
✕

विकी कौशल की ‘सरदार उधम सिंह’ भी ओटीटी पर!

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (14:44 IST)
सिनेमाघर को बंद हुए लंबा समय हो गया है और ‍स्थिति सामान्य होने में ‍कितना समय लगेगा, बताया नहीं जा सकता इसलिए फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को ओटीटी पर बेचना ही सही समझ रहे हैं, भले ही मुनाफा कम हो। जब सलमान खान जैसे ‍सितारे की मूवी ‘राधे’ ओटीटी पर दिखा दी गई है तो छोटे सितारों का क्या कहना। 
 
खबर है कि विकी कौशल की ‍फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म को दी जा रही है। यह फिल्म अक्टोबर 2020 में रिलीज होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई। फिर जनवरी 2021 में रिलीज करने की बात कही गई, तब भी कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ था। कितना इंतजार करते? अब यह मूवी अगस्त में ओटीटी पर सीधे दिखा दी जाएगी। 
 
नाम से ही जाहिर है कि यह मूवी क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक है जिसमें यह रोल विकी ने निभाया था। सरदार उधम सिंह ने ब्रिटिश इं‍डिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गर्वनर माइकल ओ डायर को मार दिया था जिसने जलियांवाला बाग गोलीकांड के आदेश दिए थे। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख