dharma sangrah
✕

कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का निधन, उम्र संबंधित कई बीमारियों से थे पीड़ित

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (23:08 IST)
Photo : Twitter
मनोरंजन जगत से बीते कुछ समय से कई बुरी खबरें सामने आ रही है। अब कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार तड़के बेंगलुरु के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 72 वर्ष के थे और उम्र संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थे। 

 
खबरों के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में सत्यजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सत्यजीत का एक पैर भी गैंगरीन के कारण काट दिया गया था। 

ALSO READ: ज्यादा हेल्दी ज्यूस पीना ताहिरा कश्यप को पड़ा भारी, आईसीयू में होना पड़ा भर्ती, सुनाई आपबीती
थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया। सत्यजीत का बचपन में नाम सैयद निजामुद्दीन था। अपनी आजीविका चलाने के लिए शुरुआत में वह बस ड्राइव करते थे। जिसके बाद एक्टिंग के सपनों को पूरा करने के लिए वह सक्रिय रूप से थिएटर में हिस्सा लेने लगे। 
 
2000 के दशक की शुरुआत तक सत्यजीत कन्नड़ फिल्मों में खलनायक और सपोर्टिंग रोल करने वाले सबसे अधिक डिमांड वाले अभिनेता था। वह शिव मेच्चिदा कन्नप्पा, चित्रदा प्रेमंजलि, पुतनंज और आप्थमित्र जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख