dharma sangrah
✕

सुनील शेट्टी के साथ मंदिर पहुंचे वेंकटेश प्रसाद, केएल राहुल के लिए की दुआ

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2023 (12:59 IST)
venkatesh prasad visits temple with sunil shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के दमाद केएल राहुल का एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन हो गया है। बीते दिनों टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाद वेंकटेश प्रसाद ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केएल राहुल के चयप पर सवाल उठाए थे। उन्होंने राहुल की फॉर्म को लेकर काफी आलोचना की थी।
 
वहीं अब वेंकटेश प्रसाद एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, वह केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी के साथ न्यू जर्सी में स्वामी नारायण मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने केएल राहुल के बढ़िया प्रदर्शन की दुआ मांगी, ताकि वह मेरे जैसे आलोचकों का मुंह बंद कर सकें। साथ में उन्होंने वर्ल्डकप 2023 में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना भी की। 
 
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, मैंने अन्ना के साथ न्यू जर्सी में स्वामी नारायण मंदिर के दर्शन किए। हमने सभी भारतवासियों की भलाई के लिए और भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रार्थना की। मैंने केएल राहुल के लिए भी गुप्त रूप से प्रार्थना की कि वह शानदार प्रदर्शन करें, उनके लिए वर्ल्ड कप 2023 यादगार रहे और वह मेरे जैसे अपने आलोचकों को चुप करा दें। सब खुश रहें।'
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख