Daily Horoscope
✕

मिलिए वरुण धवन की नई हीरोइन से

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (16:54 IST)
वरुण धवन जल्द ही निर्देशक सुजीत सरकार की नई फिल्म 'अक्टूबर' में दिखाई देंगे। अभी तक उनकी हीरोइन फाइनल नहीं हुई थी, लेकिन लगता है कि उनकी तलाश अब खत्म हुई। हाल ही में वरुण ने फिल्म में अपनी नायिका की एक झलक शेयर की। इस तस्वीर में वरुण वाकई क्युट लग रहे हैं और उनके साथ हीरोइन ने भी कॉन्फिडेंट पोज़ दी है। दोनों ने ब्लैक कलर का शर्ट पहना हुआ है। 
 
यह हीरोइन बॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यु करने जा रही हैं। सुजीत हमेशा ही नए और बेहतरीन कलाकारों को बड़े परदे पर लाते हैं। इससे पहले वे मिनिषा लांबा, आयुष्मान खुराना और यामी गौतम को लांच कर चुके हैं। अब जब 'अक्टुबर' की बारी आई है तो सुजीत फिर एक खूबसूरत चेहरा सामने लाए हैं। इस हीरोइन का नाम है बनिता संधु। बनिता एक एनआरआई मॉडल हैं जिन्होंने सुजीत के साथ कमर्शियल्स में काम किया है।   
 
वरुण ने इनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि यहां है ये अक्टूबर गर्ल..  
  
वरुण ने इस फिल्म के बारे में कहा कि मैं सुजीत दा के काम का फैन रहा हूं और हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था। अक्टूबर एक खूबसूरत कहानी है जिसमें मैं कई तरह के कैरेक्टर निभाउंगा। यह मुश्किल होगा। सुजीत दा, रौनी और जुही हमेशा अच्छे सिनेमा बनाते हैं मुझे लगता है कि मैं उनकी टीम में शामिल होने के लिए आभारी हूं। 

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख