Hanuman Chalisa
✕

वरुण धवन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, बोले- किसी के लिए चुभन मत बनो...

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (16:57 IST)
कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं अब वरुण धवन ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है।
 
वरुण धवन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में वह मास्क लगाए नजर आ रहे हैं और कोरोना वैक्सीन का डोज ले रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, '#VACCINATED बेहतरीन डॉक्टरों का शुक्रिया। किसी के लिए चुभन मत बनो, जाओ चुभन ले आओ।' 
 
बता दें कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वरुण धवन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। वहीं वरुण धवन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कोरोना से जागरूक भी करते रहते हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भेड़िया' में कृति सेनन के साथ दिखेंगे।

Show comments

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

अमिताभ बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स केस में हाईकोर्ट सख्त, जानिए क्यों कोर्ट में पेश होने की आई नौबत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख