Hanuman Chalisa
✕

सनी देओल की बॉर्डर 2 में हुई वरुण धवन की एंट्री, बोले- जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़कर आता हूं..

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (15:59 IST)
Film Border 2: साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी सनी देओल की मुख्य भूमिका होगी।
 
वहीं अब 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की भी एंट्री हो गई है। वरुण धवन ने एक अनाउंसमेंट वीडियो के साथ बॉर्डर 2 में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है और फिल्म से जुड़ने की खुशी जाहिर की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वीडियो के बैकग्राउंड में वरुण धवन की आवाज आ रही है, 'दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़कर आता हूं।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं चौथी क्लास में था, जब मैं चंदन सिनेमा गया और बॉर्डर देखी और इसने मुझ पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला। मुझे अभी भी याद है कि हॉल में हम सभी ने राष्ट्रीय गौरव की भावना महसूस की थी। 
 
उन्होंने लिखा, मैंने अपने सशस्त्र बलों को आदर्श मानना ​​शुरू कर दिया और आज भी मैं उन्हें सलाम करता हूं कि कैसे वे हमारी रक्षा करते हैं और हमें हमारी सीमाओं पर या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रखते हैं। जे पी दत्ता सर की वॉर फिल्म आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 
 
वरुण ने लिखा, जे पी सर और भूषण कुमार द्वारा निर्मित बॉर्डर 2 में एक भूमिका निभाना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है। मुझे अपने हीरो सनी पाजी (सनी देओल) के साथ काम करने का मौका मिला, जिससे यह और भी खास हो गया। मैं एक बहादुर जवान की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए उत्साहित हूं जो भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होने का वादा करती है।
 
बता दें कि 'बॉर्डर 2' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख