ramcharitmanas
✕

वरुण का नया शर्टलेस अवतार, कलंक के लिए चल रही है मेहनत

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (15:23 IST)
वरुण धवण की फिल्म 'अक्टूबर' एक आर्ट फिल्म थी। धूम-धड़ाका पसंद करने वाले लोगों की समझ से परे यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस और लोगों के दिलों में जगह बना गई। वरुण धवन ने फिल्म की सफलता और जन्मदिन एंजॉय करने के बाद अब फिर से काम शुरू कर दिया है। 
 
वरुण धवन फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में लग गए हैं। इसके लिए वे काफी मेहनत कर रहे हैं। 'अक्टूबर' में एक साधारण से होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट का किरदार निभाने के बाद वे 'कलंक' में जबर्दस्त रोल निभाने वाले हैं और इसके लिए सबसे पहले वे अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्म करने में लगे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मेहनत का एक नमूना पेश किया। 
 
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जो कि उनके वर्कआउट करने के बाद की है। शर्टलेस वरुण फिल्म के सेट से नहीं बल्कि जिम से अपनी तस्वीर शेयर कर रहे हैं और वाकई इसमें वे शानदार लग रहे हैं। इसमें उनकी बॉडी और ऐब्स देखने लायक हैं। इस तस्वीर पर वरुण ने कैप्शन लिखा है 'कलंक मॉर्निंग्स'। 
 
इसके पहले भी उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वे कलंक के लिए ही वर्कआउट कर रहे थे। वरुण का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। उनके फैंस वरुण का यह नया अवतार देखकर बहुत खुश हैं। 
 
फिल्म 'कलंक' निर्देशक-निर्माता करण जौहर की बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। इसमें वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी होंगे। करण ने इस मल्टी-स्टारर फिल्म की घोषणा फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ करते हुए की थी।

Show comments

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख