shradh paksha
✕

Varun Dhawan कभी करते थे नाइटक्लब में काम, डेविड धवन ने कर दिया था बेटे को लॉन्च करने से इंकार

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (10:41 IST)
  • वरुण धवन ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था 
  • पिता डेविड धवन ने वरुण को लॉन्च करने से इंकार कर दिया था
  • वरुण ने 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था
varun dhawan birthday : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण धवन दिग्गज फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी वरुण के पिता डेविड धवन ने उन्हें अपने होम प्रोडक्शन के तले लॉन्च करने से साफ इंकार कर दिया था। वह चाहते थे कि उनका बेटा खुद ही काम की तलाश करे।  
 
वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वरुण धवन ने अपने अब तक के करियर में 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वरुण के अभिनय में लोगों को गोविंदा की छवि देखने को मिलती है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

मुंबई से अपनी स्कूलिंग करने के बाद वरुण धवन आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए थे।  वरुण धवन ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मेनेजमेंट की पढ़ाई की। खबरों के अनुसार वरुण ने पढ़ाई के दौरान पार्ट टाइम लंदन के नाइटक्लब में शराब बेची और कॉलेज में पैंप्लेट तक बांटे थे। 
 
वरुण धवन को बचपन में रेसलिंग काफी पसंद थी और वो एक रेसलर बनना चाहते थे। हालांकि फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के कारण उन्होंने आगे जाकर कला का रास्ता पकड़ लिया। एक्टिंग से पहले वरुण धवन ने साल 2010 में करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बॉलीवुड डेब्यू के बाद वरुण कई फिल्मों में नजर आए हैं। उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वरुण धवन हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, बदलापुर, एबीसीडी 2, भेड़िया, दिलवाले, जुग-जुग जिओ, कूली नंबर 1, मैं तेरा हीरो जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख