Hanuman Chalisa
✕

13 वर्ष की उम्र में वरुण धवन ने किया था पहला किस!

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (13:40 IST)
24 अप्रैल को एक्टर वरुण धवन का जन्मदिन था। वे 31 वर्ष के हो गए हैं लेकिन बता रहे हैं तब की बात जब वे 13 वर्ष के थे। और वो भी अपनी पहली किस के बारे में। है ना मज़ेदार? तो देखें क्या बताया है वरुण धवन ने। 
 
वैसे तो वरुण अपने निजी जीवन को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं। वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखते हैं। वे अपने काम को लेकर कई बातें कर सकते हैं लेकिन पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें उनसे निकाल पा ज़रा मुश्किल होता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने बारे में कई बातें खुलकर की। 
 
वरुण ने अपने अफेयर्स से लेकर अपने शादी के प्लांस तक, कई बातें बताई। इसी बीच उन्होंने एक ऐसी चीज़ का खुलासा किया है जिसे जानकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। वरुण ने अपने जीवन की पहली किस के बारे में खुलासा किया है। 
 
वरुण ने बताया कि उन्होंने पहला किस तब किया था जब वे 13 वर्ष के थे। वरुण ने इसे लेकर कहा कि मैं उसका नाम नहीं बता सकता। एक जेंटलमैन कभी किस करके बताता नहीं। वैसे भी मैं 13 वर्ष का था और वो मुझसे एक वर्ष छोटी थी। उसकी बिल्डिंग के पीछे हमने यह किया था। 
 
वरुण का यह किस्सा काफी मज़ेदार है। उन्होंने आगे बताया कि मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैंने सोचा कि मुझे पता था कि मैं क्या करने वाला हूं। मैंने टाइटैनिक भी देखी हुई थी। मैंने उसे किस किया और उसने अचानक मुझसे पुछा कि ये तुम क्या कर रहे हो? और इसके बाद हम फिर किस करने लगे। हालांकि वरुण ने अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बारे में बात नहीं की। 
 
वरुण ने अपने सीरियस रिलेशनशिप के बारे में भी बताया। वरुण ने बताया मैं उस समय कॉलेज में था। यह पहला सीरियस, लांगटर्म रिलेशनशिप था। यह करीब चार महीने तक चला था। लेकिन फिर उसने मुझे धोखा दिया। मुझे लगता है कि मैंने इसके साथ अच्छे से डील किया, मैं थोड़ा ड्रामैटिक हूं, अब आखिर मैं एक एक्टर हूं, इसलिए मुझे लगता है कि मुझे दिल टूटने का अनुभव भी होना चाहिए था। नौ रस होते हैं और हमें सभी कुछ अनुभव करना चाहिए। 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख