sawan somwar

ट्विस्टेड 2 में निया शर्मा का बोल्ड ट्विस्ट

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (13:30 IST)
वेब सीरिज़ में सबसे प्रचलित सीरिज़ 'ट्विस्टेड' के दूसरे भाग यानी 'ट्विस्टेड 2' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस सीरिज़ में एक बार फिर फैंस निया शर्मा को देख पाएंगे और इसमें निया पिछली सीरिज़ से भी ज़्यादा ग्लैमरस और हॉट अंदाज़ में दिखाई दे  रही हैं। 
 
विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड 2' का इंतज़ार लंबे समय से था। सीरिज़ का पिछला भाग काफी संस्पेस से भरा था और फैंस इसके दूसरे भाग को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। इसके ट्रेलर में कई सारे नए ट्विस्ट हैं जो इसे देखने का उत्साह और बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में निया की एक्टिंग से ज़्यादा उनके सेक्सी लुक को पसंद किया जा रहा है। 
 
'ट्विस्टेड' एक एडल्‍ट थ्रिलर वेब सीरीज है जिसके पहले भाग में निया पैसों को पाने के लिए कई लोगों से प्यार और बाद में उनका खून कर देती है। आखिर तक समझ नहीं आता कि खूनी कौन है। इसमें कुछ बोल्ड सीन भी थे और निया को इसमें  काफी पसंद किया गया था। इस सीज़न में पिछले केस सुलझाने वाला पुलिस अफसर एक बार फिर निया के पीछे पड़ता है लेकिन बाद में उसी से इश्क लड़ाने लगता है। यहां से शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट। 
 
विक्रम भट्ट ने अब तक कई एडल्ट वेब सीरिज़ बना दी है और 'ट्विस्टेड 2' उनमें से एक है। इसमें बोल्ड सीन के अलावा, लड़कियों के बीच हुए लिप-लॉक सीन तक दिखाए गए थे। अब इस भाग में क्या-क्या देखने को मिलता है यह जानने के लिए सीरिज़ रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होगा। साथ ही सीरिज़ के गाने भी पसंद किए जाते हैं। 

'ब्रह्मास्त्र' के 4 साल पूरे, रणबीर-आलिया की फिल्म ने जीते थे 3 नेशनल अवॉर्ड

बैंकॉक में बावर्ची से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, बेहद दिलचस्प है अक्षय कुमार का सफर

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख