शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urvashi rautela wears expensive outfit 15 lakh during a fashion show
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (14:56 IST)

अरमानी शो में इतने लाख की ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरीं उर्वशी रौटेला

अरमानी शो में इतने लाख की ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरीं उर्वशी रौटेला - urvashi rautela wears expensive outfit 15 lakh during a fashion show
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने टैलेंट का परचम लहराती रहती हैं। उर्वशी ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से हर दिन सफलता की सीढ़ी चढ़कर बॉलीवुड के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना मार्ग प्रशस्त किया है। 
 
हाल ही में उर्वशी रौटेला अरमानी के शो पर रैंप वॉक करती नजर आईं। शो के लिए उन्होंने एक खूबसूरत सी ड्रेस कैरी की थीं। उर्वशी ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर माइकल सिन्को की ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है। 
 
इस डिजाइनर आउटफिट के साथ उर्वशी ने बोल्ड आई मेकअप किया था। इसके साथ उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई हुई थी। उर्वशी का यह हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौटेला हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 को जज करती नजर आई थीं। वह जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 
 
उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर 'ब्लैक रोज' के साथ-साथ 'थिरुट्टू पायले 2' के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इसके अलावा वह सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म 'द लीजेंड' से तमिल में डेब्यू करेंगी।
 
ये भी पढ़ें
बेटी का हाथ ना पकड़ने पर ट्रोल हुईं सनी लियोनी, डेनियल वेबर बोले- वो हमारे घर की प्रिंसेस...