dharma sangrah
✕

टेलीविजन की लेडी मोगैम्बो अपरा मेहता का स्टार परिवार अवॉर्ड्स में दिखेगा नया अंदाज़

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (16:28 IST)
Apara Mehta: जब से स्टार प्लस ने 5 साल बाद स्टार परिवार अवॉर्ड्स की घोषणा की है तब से ही फैंस इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, मोहित मलिक, सयाली सालुंखे, विजयेंद्र कुमेरिया, अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी जैसी कई और हस्तियों ने इस शानदार इवेंट की शोभा बढ़ाई।
 
इस इवेंट में स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की परफॉर्मेंस और एक्ट्स भी पेश किए गए। इस इवेंट में दर्शकों को टेलीविजन की मोगैम्बो-अपरा मेहता देखने को मिलेंगी, जो अनुपमा की गुरु मां मालती देवी का किरदार निभा रही हैं। 
 
मालती देवी ने खुद को बॉलीवुड के सबसे फेमस विलेन्स में से एक मोगैम्बो के रूप में पेश किया हैं। जहां मालती देवी मोगैम्बो के रूप में मंच पर थिरकीं, वहीं अनुपमा ने अपनी गुरु मां को जमकर चियर किया। यह पहली बार होगा जब दर्शक स्टार परिवार अवॉर्ड्स में मालती देवी को इस अवतार में देखेंगे, और हमें यकीन है कि आप उन्हें देखना मिस नहीं करना चाहेंगे।
 
बता दें कि अपरा मेहता टीवी जगत की बेहद फेमस एक्ट्रेस हैं। फिलहाल वह टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में गुरू मां के रोल में ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। अपरा मेहता क्योंकि सास भी कभी बहू थी, एक महल हो सपनों का, जमाई राजा जैसे शोज का भी हिस्सा रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख