• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Travel influencer Aanvi Kamdar dies after falling into 300 foot gorge
Last Modified: गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (13:03 IST)

रील बनाते समय 300 फुट गहरी खाई में गिरीं ट्रैवल इन्फ्लुएंसर, हुई दर्दनाक मौत

Travel influencer dies after falling into a ditch
Aanvi Kamdar dies : इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल रील के लिए मशहूर मुंबई निवासी अन्वी कामदार का दुखद निधन हो गया है। अन्वी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक वीडियो बनाने के दौरान खाई में गिर गईं। अन्वी को ट्रैवलिंग का शोक था। अपने इसी शौक को अन्वी ने करियर बना लिया था। 
 
अन्वी कामदार अपने सात दोस्तों के साथ रायगढ़ के कुंभे झरना घूमने गई थीं। रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे झरने के पास वीडियो बनाते वक्त अन्वी 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
मानगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं।
 
अन्वी कामदार के इंस्टाग्राम पर दो लाख 54 हजार से अधिक फॉलोवर थे। पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील्स के लिए मशहूर थीं। अन्वी ने इंस्टग्राम पर अपने बायो में खुद का परिचय देते हुए यात्रा जासूस लिखा है। उन्हें ट्रैवलिंग के साथ अच्छे स्थानों की जानकारी देने का शौक था।
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, राजनीति में भी आजमाया हाथ