Daily Horoscope
✕

बॉक्स ऑफिस पर कैसी है टोटल धमाल की शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (16:21 IST)
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित धमाल सीरिज की फिल्में सफल रही हैं। धमाल और डबल धमाल के बाद वे टोटल धमाल लेकर सामने आए हैं। इस फिल्म को भारत में 3700 और विदेश में 786 स्क्रीन्स मिले हैं। 
 
फिल्म में इस बार अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों को भी जोड़ा गया है और यह इस सीरिज की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म का कुल बजट 100 करोड़ रुपये है और यह ओवर बजट का शिकार हो गई है।


ALSO READ: टोटल धमाल : फिल्म समीक्षा

फिल्म के ट्रेलर को लेकर रिस्पांस मिक्स था, लेकिन फिल्म की ओपनिंग शानदार है। सुबह के शो में अच्छे खासे दर्शक नजर आए। सिंगल स्क्रीन में भी फिल्म ने अच्‍छी शुरुआत की है। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ जाएगी क्योंकि धमाल सीरिज को फैमिली एंटरटेनर माना जाता है। यदि परिवार का साथ इस फिल्म को मिलता है तो यह बड़ी हिट हो सकती है।
 
दर्शकों की प्रतिक्रिया फिल्म को लेकर सकारात्मक है क्योंकि इस तरह की फिल्म देखने के पहले ही वे इस बात के लिए तैयार रहते हैं कि धमाल सीरिज में दिमाग खर्च करने की जरूरत नहीं है और इसे मौज-मस्ती के लिए देखना है। इंद्र कुमार की यह फिल्म धमाल की टक्कर की तो नहीं है, लेकिन इसमें इतना मसाला जरूर है कि इसकी टारगेट ऑडियंस खुश रह सके। 


 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो यह 13 करोड़ के आसपास रह सकता है। अभी परीक्षाओं का मौसम है। यदि टोटल धमाल गर्मियों की छुट्टी में रिलीज होती तो इसे ज्यादा दर्शक मिलते। 
 
फिल्म सौ करोड़ रुपये में तैयार हुई है जिसमें से 70 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स को बेचकर वसूल हो चुके हैं। 60 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर ही फिल्म सुरक्षित हो जाएगी जिसकी पूरी उम्मीद है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख