बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tom Hanks, wife Rita feeling better after coronavirus quarantine
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 मार्च 2020 (18:13 IST)

Coronavirus के शिकार टॉम हैंक्स ने किया खुलासा, बताया अब कैसी है उनकी हालत

Coronavirus के शिकार टॉम हैंक्स ने किया खुलासा, बताया अब कैसी है उनकी हालत - Tom Hanks, wife Rita feeling better after coronavirus quarantine
कोरोना वायरस के शिकार मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा कई दिनों से ऑस्ट्रेलिया में अपना इलाज करा रहे हैं। हैंक्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है।

टॉम हैंक्स ने लिखा- ‘हैलो दोस्तों...कोरोना वयरस के लक्षण के दो हफ्ते बाद अब हम बेहतर महसूस कर रहे हैं। एक जगह पर रहना कुछ इस तरह काम करता है- न आप इसे किसी को देते हैं, ना आपको किसी से यह मिलता है। एक दूसरे का ख्याल रखें और मदद करें’। साथ में हैंक्स ने लोगों से अपील की है कि वो लॉक डाउन का सम्मान करें।



इससे पहले टॉम हैंक्स की पत्नी रीटा ने रविवार को अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह अमेरिकन हिप हॉप ट्रायो नॉटी बाय नेचर के गाने हिप हिप हुर्रे के साथ रैप करती नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

See it to believe it

A post shared by Rita Wilson (@ritawilson) on



बता दें, 12 मार्च को टॉम हैंक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी को वह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें
Blast From Past : छोटी सी बात (1976) में बड़ा दम