Hanuman Chalisa
✕

टाइगर श्रॉफ के पहले हिन्दी गाने 'वंदे मातरम' का टीजर हुआ रिलीज

Updated: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (16:01 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने ना सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस को दीवाना बनाया है, बल्कि अपनी सिंगिंग स्किल से भी फैंस को हैरान किया है। अब टाइगर श्रॉफ अपना पहला हिन्दी गाना लेकर आ रहे हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति से लबरेज गाना 'वंदे मातरम' का पोस्टर रिलीज किया था।

 
अब इस गाने का टीजर सामने आ चुका है। यह गाना 10 अगस्त को रिलीज होगा। इस टीजर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, मेरे पहले हिंदी गाने के रूप में वंदे मातरम के लिए मुझे प्रेरित करने के लिए जैकी भगनानी का आभारी हूं। मेरे मुखर कोच सुज़ैन डमेलो और निश्चित रूप से विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन के साथ इसमें बहुत सारी तैयारी की गई।
 
उन्होंने लिखा, इस गाने के लिए रेमो डिसूजा सर के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुशी हुई। यहां आपके लिए एक झलक है जो हजारों भावनाओं को बताती है। पूरा गाना 10 अगस्त को रिलीज हो रहा है।
 
इस गाने में संगीत विशाल मिश्रा का है जबकि इसके गीतकार कौशल किशोर हैं। यह टाइगर श्रॉफ की आवाज में पहला हिन्दी गाना होगा। 'वंदे मातरम' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है और जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक द्वारा इसका निर्माण किया गया है।
 
बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने 2020 में अपने एकल साउंडट्रैक 'अनबिलीवेबल' के साथ सिंगर के रूप में शुरुआत की थी। वह जल्द ही हीरोपंती 2, बागी 4 और गणपत में नजर आएंगे।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख