ramcharitmanas
✕

टाइगर श्रॉफ की रेम्बो हो गई बंद!

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (18:36 IST)
टाइगर श्रॉफ को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बड़े जोर-शोर से फिल्म 'रेम्बो' बनाने की घोषणा की थी जो इसी नाम से बनी हॉलीवुड मूवी का रिमेक है, लेकिन अब फिल्म को लेकर दूर-दूर तक कोई चर्चा नहीं है जिससे अफवाहों के अंधड़ चलने लगे हैं कि कहीं ये मेगा मूवी डिब्बा बंद तो नहीं हो गई? 


 
टाइगर के साथ वॉर बनाते समय ही सिद्धार्थ को रेम्बो बनाने का आइडिया आया। टाइगर जिस कुशलता से एक्शन दृश्यों को अंजाम दे रहे थे उससे सिद्धार्थ की कल्पना उड़ान लेने लगीं। टाइगर में उन्हें ऐसा हीरो नजर आया जो रेम्बो के रीमेक में फिट बैठता है। आनन-फानन फिल्म बनाने की बात कह दी और पोस्टर भी जारी कर दिया जिसे देख टाइगर के फैंस उछल पड़े। 
 
सिद्धार्थ आनंद ने वॉर बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और वर्ष 2019 की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद सिद्धार्थ फिल्म 'पठान' में व्यस्त हो गए जबकि काम रेम्बो का शुरू करना था। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को लेकर तेजी से पठान की शूटिंग निपटाई जा रही है और रेम्बो की कोई बात ही नहीं कर रहा है। 2021 का आधा साल पठान में निकल जाएगा। 
 
इसके बाद भी रेम्बो की चर्चा नहीं है। वॉर 2 की प्लानिंग बन रही है जिसे सिद्धार्थ निर्देशित कर सकते हैं। रेम्बो से जुड़े लोगों के मुताबिक फिल्म बंद नहीं हुई है, हां, ये बात सही है कि हलचल भी नहीं हो रही है। उनका कहना है कि यह एक बड़े बजट की एक्शन मूवी है और ऐसी फिल्मों का काम धीरे-धीरे चलता है। आज के जो हालात है उसे देखते हुए भी फिल्म लेट हो गई है। शायद शूटिंग शुरू होने में महीनों लगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख