dharma sangrah
✕

टाइगर श्रॉफ के साथ यह हॉट हीरोइन करना चाहती है फिल्म

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (13:10 IST)
पहली फिल्म 'हीरोपंती' से ही टाइगर श्रॉफ ने लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। बागी 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद टाइगर के फैंस की संख्या यकायक बढ़ गई। 
 
टाइगर की इसी लोकप्रियता का लाभ अब बड़े बैनर उठाना चाहते हैं। यही कारण है कि टाइगर अब आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स और करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्में कर रहे हैं। 
 
इसके अलावा उनके पास 'रेम्बो' का रिमेक भी है जिसमें हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन का किरदार वे निभाएंगे। 
 
टाइगर के साथ अब बॉलीवुड की तमाम हीरोइनें फिल्म करना चाहती हैं। हाल ही में एक हॉट हीरोइन ने कहा है कि वे टाइगर के साथ कोई सी भी फिल्म करने के लिए तैयार हैं... 

इस हीरोइन का नाम है कृति सेनन। कृति और टाइगर ने अपना करियर एक ही फिल्म 'हीरोपंती' के साथ शुरू किया था और दोनों ने तुरंत बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली।
 
कृति के अनुसार टाइगर बेहद सुलझे हुए, शर्मीले और सीधे इंसान है। कभी किसी को तकलीफ नहीं देते। उनके साथ पहली फिल्म करने में बहुत मजा आया। यह फिल्म करना चाहती है टाइगर के साथ कृति... 

टाइगर की बागी सीरिज की फिल्में काफी हिट रहीं। पहली बागी में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं जबकि बागी 2 में दिशा पाटनी और टाइगर की जोड़ी नजर आई। 
 
कृति चाहती हैं कि टाइगर के साथ उन्हें बागी 3 में अवसर मिले। वे इस फिल्म में टाइगर के साथ एक्शन का धमाल करना चाहती हैं। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख