suvichar

एक-दो नहीं, 31.5 करोड़ रुपये के तीन फ्लैट्स खरीदे टाइगर श्रॉफ ने

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (15:37 IST)
बॉलीवुड स्टार्स अपना ज़्यादातर समय शूटिंग और सेट्स पर बिताते हैं। ऐसे में घर पर रहकर आराम करने का इनके पास ज़्यादा समय नहीं होता। इसके बावजूद वे चाहते हैं कि जितना भी वक्त वे घर पर रहे उन्हें शांति मिले। साथ ही परिवार के लिए एक शानदार घर होना ज़रूरी है। लक्ज़री अपार्टमेंट या बंगले की चाह किसे नहीं होती है। इसके लिए वे बड़ी से बड़ी रकम देने को भी तैयार रहते हैं।  
 
यह सपना पूरा हुआ है एक्टर टाइगर श्रॉफ का। उन्होंने हाल ही में मुंबई के खार में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन नए अपार्टमेंट खरीदे हैं। टाइगर श्रॉफ फिल्मों में आते ही फेमस हो गए हैं। हर कोई उनकी स्टाइल, बॉडी, डांस, लुक्स, एक्टिंग का दीवाना है। उनकी फिल्म हो या एल्बम सांग, सब हिट होता है। टाइगर के मुताबिक उन्होंने अपने माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के लिए ये फ्लैट खरीदे हैं। 
 
इसके पहले खबर थी कि टाइगर ने मुंबई में ही 8 बीएचके का एक बंगला खरीदा है। लेकिन अब यह खबर पक्की है कि उन्होंने खार पश्चिम में रूस्तजी पैरामाउंट में तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं। इनमें से एक फ्लैट नौवी मंजिल पर है और बाकि दो 21वीं मंजिल पर हैं। नौवीं मंजिल का फ्लैट करीब 1,500 वर्ग फुट का है, जबकि 21वीं मंजिल के फ्लैट 1,900 वर्ग फीट और 2,100 वर्ग फीट के हैं। 
 
इसकी कीमत भी जाहिर तौर पर छोटी-मोटी तो रही नहीं होगी। टाइगर श्रॉफ ने तीनों अपार्टमेंट पर बहुत खर्च किया है। उन्होंने नौवीं मंजिल के फ्लैट को लगभग 7.61 करोड़ रुपये खर्च में करीदा। वहीं बाकि दोनों फ्लैट के लिए उन्होंने लगभग 22.33 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा स्टाम्प ड्यूटी पर 1.55 करोड़ रुपये खर्च हुए। कुल मिलाकर इन तीनों फ्लैट्स को खरीदने के लिए उन्होंने करीब 31.5 करोड़ रुपये खर्च किए। यह काफी बड़ी रकम है लेकिन परिवार के लिए टाइगर कुछ भी कर सकते हैं। वे वाकई आने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। 

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख