dharma sangrah
✕

संजू ने कर दिया कमाल और रणबीर कपूर को मिलने लगे एक दिन के 6 करोड़ रुपये

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (15:42 IST)
रणबीर कपूर की हाल ही में फिल्म 'संजू' रिलीज़ हुई है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। फिल्म की सक्सेस से रणबीर कपूर को सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में उनके भाव बढ़ना तो बनता है। 
 
खबर है कि उन्होंने अपनी एंडोर्समेंट फीस डबल कर दी है। सूत्र ने बताया कि रणबीर ने ब्रांड स्पेस में अपनी फीस दोगुनी कर दी है। वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि उनकी किसी फ्लॉप फिल्म से कोई ब्रांड फीस कम नहीं हुई थी लेकिन उनकी इस हिट फिल्म से उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ ज़रूर गई है। पहले रणबीर विज्ञापनों में एक दिन के काम के लिए 3 करोड़ रुपये से 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करते थे और अब वे एक दिन के कम से कम 6 करोड़ रुपये तक का चार्ज करते हैं। 
 
रणबीर की ओर से उन्हें मैनेज करने वाली कंपनी ने बताया कि रणबीर के पास हमेशा 10 ब्रांड होते ही हैं और यही उन्हें एक्सक्लूसिव बनाता है। रणबीर हालांकि इन दिनों वाकई बहुत एक्सक्लूसिव चल रहे हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन ब्रांड के विज्ञापनों में भी लगातार बने हुए हैं। रणबीर कपूर जल्द ही अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाले हैं। 

Show comments

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 17 करोड़ पार

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख