dharma sangrah
✕

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ब्रेकअप!

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (11:34 IST)
मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। बीते कुछ समय में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे तो कई अलग भी हो गए। वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था।

 
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी कथित रूप से पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर इवेंट और वेकेशन पर साथ में स्पॉट किए जाते थे। दिशा टाइगर की फैमिली के साथ भी खास बॉन्ड शेयर करती थीं। दिशा और टाइगर के अलग होने की खबर से फैंस निराश है।
 
खबरों के अनुसार दिशा और टाइगर ने साल की शुरुआत में ही अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों अब 'सिंगल' हैं। हालांकि, अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 
 
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, हम सभी को इसके बारे में पिछले कुछ हफ्तों पहले ही पता चला है। उन्होंने वास्तव में हम में से किसी के साथ इस बारे में बात नहीं की है। वह ब्रेकअप से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं।
 
बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह अब भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और एक-दूसरे की फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ के पास 'गणपत: पार्ट 1', 'स्क्रू ढीला' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में हैं। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख