biodatamaker

क्या आप जानते हैं कियारा आडवाणी का असली नाम? सलमान खान ने दी थी नाम बदलने की सलाह

Updated: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (11:30 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कियारा ने अपनी एक्टिंग के दम पर बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली हैं। लेकिन क्या आपको पता है कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है और उन्होंने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम बदल लिया था।
 
कियारा आडवाणी ने एक चैट शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। कियारा ने कहा था, पहले मेरा नाम आलिया था। सलमान खान ने मुझे आलिया भट्ट के कारण नाम बदलने की सलाह दी थी क्योंकि एक ही नाम की बॉलीवुड में 2 एक्ट्रेस नहीं हो सकती हैं।
 
कियारा ने इस बारे में आगे बताते हुए कहा कि सलमान ने केवल सलाह दी थी लेकिन नाम कियारा का चुनाव मैंने किया था। अब तो मेरे पैरंट्स ने भी मुझे इस नाम से बुलाना शुरू कर दिया है। 
 
कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है जिससे वो बेहद प्रभावित हुई थीं। इसलिए उन्होंने अपना नाम भी कियारा कर लिया।
 
2014 में फिल्म 'फुगली' से करियर की शुरुआत करने वाली कियारा, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, मशीन, लस्ट स्टोरीज, कबीर सिंह के साथ भारत आने नेनु, विनया विधेया रामा जैसी कई और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

IFFM 2026 Winners List: रेखा को मिला 'एक्सीलेंस इन सिनेमा', दुलकर सलमान बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी विनर्स लिस्ट

जब कॉमेडी किंग जॉनी लीवर पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, जानें क्या था पूरा मामला

Sunidhi Chauhan Birthday: पढ़ाई छोड़कर चुनी गायकी, 14 की उम्र में जगराते से शुरू हुआ सफर

एल्विश यादव की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, 'मालामाल वीकली 2' में दिखेंगे रितेश-परेश-राजपाल के साथ

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा सरप्राइज, सामने आया Empress बायोग्राफी का कवर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख