Daily Horoscope
✕

इस वजह से शाहरुख खान से खफा हो गए थे मनोज कुमार, ठोंक दिया था 100 करोड़ की मानहानि का केस

Updated: शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (16:07 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। अपनी देशभक्ति फिल्मों की वजह से वह इंडस्ट्री में 'भारत कुमार' नाम से मशहूर हुए। मनोज कुमार को अपनी शानदार एक्टिंग के साथ -साथ अपने सिग्नेचर स्टाइल के लिए भी जाना जाता था।
 
मनोज कुमार ऐसे तो शांत स्वभाव के थे, लेकिन एक वक्त वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और फराह खान से बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने शाहरुख खान पर मानहानि का मुकदमा तक ठोक दिया था। यह मामला साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शां‍ति ओम' से जुड़ा हुआ है। 
 
इस फिल्म के एक गाने में कई दिग्गज सितारे और उनके सिग्नेचर मूव्स भी देखने को मिले थे। मनोज कुमार के चेहरे पर हाथ रखने वाले आइकॉनिक अंदाज की पैरोडी भी की गई थी। लेकिन मनोज कुमार को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इसके बाद उन्होंने निर्देशक फराह खान और शाहरुख खान के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस दायर कर दिया था। 
 
हालांकि शाहरुख खान ने मनोज कुमार से माफी मांग ली थी और सीन को फिल्म से हटाने का वादा किया था। इसके बाद मनोज कुमार मान गए और उन्होंने केस वापस ले लिया। 
 
यह मामला दोबारा तब फिर उठा जब 'ओम शांति ओम' जापान में रिलीज हुई। फिल्म में मनोज कुमार के सिग्नेचर स्टाइल का सीन हटाए बिना रिलीज किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान मनोज कुमार ने कहा था, मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं दुखी हूं। मैं जानना चाहता था कि उन्होंने मेरा मजाक उड़ाने वाले सीन हटा दिए या नहीं। मैं एक भरोसेमंद इंसान हूं। जब उन्होंने मुझे बताया कि वे सीन हटा दिए हैं, तो मैंने उनकी बात मान ली। 
 
मनोज कुमार ने कहा था, फिर मुझे फीडबैक मिला कि वे सीन हटाए नहीं गए थे। जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया है मुझे उनपर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। मैं उस व्यक्ति को सबक सिखाऊंगा जो मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करता है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख