1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. cid show update shivaji satam journey as acp pradyuman to end

सीआईडी फैंस को लगने वाला है झटका, एसीपी प्रद्युमन की मौत का सीन दिखाकर शिवाजी साटम की होगी छुट्टी

TV Show CID
'सीआईडी' टीवी के फेमस शो में से एक हैं। यह टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सबसे लंबे शोज में से एक है। हाल ही में 'सीआईडी' की वापसी हुई है। यह शो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हो रहा है। शो के हर किरदार को काफी प्यार मिल रहा है। 
 
वहीं अब 'सीआईडी' को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो के मुख्य किरदार एसीपी प्रद्युमन की अब मौत होने वाली है। इस किरदार को सालों से शिवाजी साटम निभा रहे हैं। शिवाजी साटम अब इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। 
 
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शो के अपकमिंग ए‍पिसोड में दिखाया जाएगा कि आतंकवादी बारबुसा (तिग्मांशु धूलिया) सीआईडी टीम को खत्म करने के लिए बम लगाएगा। जहां बाकी सदस्य बच जाएंगे, वहीं एसीपी प्रद्युमन अपनी जान गंवा देंगे। 
 
खबरों के अनुसार एसीपी प्रद्युमन की मौत का सीन शूट कर लिया गया है और जल्द ही इसे ऑन एयर कर दिया जाएगा। अभी तक बहुत अधिक जानकारी शेयर नहीं की गई है क्योंकि मेकर्स चाहते हैं कि यह फैंस के लिए एक बड़ा झटका हो।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख-सलमान नहीं ये फिल्ममेकर है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स, कभी बनाता था टूथब्रश