Hanuman Chalisa
✕

इस वजह से 'साथ निभाना साथिया 2' को 'कोकिला बेन' रूपल पटेल ने कहा अलविदा

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (13:36 IST)
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया 2' को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कोकिलाबेन का किरदार निभानेवाली रूपल पटेल इस शो से एग्जिट ले सकती हैं। अब खुद रूपल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो इस शो को छोड़ रही हैं।

 
रूपल पटेल ने बताया कि इस शो के लिए उन्हें केवल एक महीने के लिए रखा गया था और इसलिए अब वक्त आ गया है कि वो इसे अलविदा कह दें। उन्होंने कहा, मैं बीते काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं लेकिन मैंने कभी एक महीने के लिए कोई शो नहीं किया।
 
 
जब मुझे इस शो के सीक्वल के लिए अप्रोच किया गया तो ये एक महीने के लिए ही था। अब वो महीना खत्म हो चुका है इसलिए मैं इस शो से एग्जिट लूंगी जोकि प्लान के मुताबिक है। इस शो से मुझे जितना प्यार मिला है उसी को मद्देनजर रखते हुए मैंने इसे हां कहा था। एक कलाकार के रूप में इस शो को बढ़ावा देना भी मेरी जिम्मेदारी थी और इसलिए मैं इसके लिए मान गई।
 
बता दें कि रूपल पटेल ने इस शो पर 8 वर्षों तक काम किया। उनका अब मानना है कि उनके किरदार का सफर अब यहां खत्म हो चुका है। वो 22 अक्टूबर को ही शो से एग्जिट लेने वाली थी लेकिन इसके मेकर्स कुछ और दिन शूट करना चाहते थे और इसलिए वो मना नहीं कर पाई।
 
इस शो से रूपल पटेल, रुचा हसब्निस और जिया मानेक का 'रसोड़े में कौन था' सीन काफी वायरल हुआ था। यशराज मुखाटे नाम के आर्टिस्ट ने इस सीन को रैप सॉन्ग में तब्दील कर दिया था जिसे इंटरनेट पर काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था और इसी से ये शो एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आ गया था।
 

Show comments

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख