Hanuman Chalisa

इस वजह से होल्ड पर गया दीपिका पादुकोण का यह प्रोजेक्ट, निभाने वाली थीं द्रौप‍दी का किरदार!

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (12:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हैं। दीपिका पादुकोण एक फिल्म में द्रौपदी के दमदार किरदार को अलग तरह से निभाती हुई दिखाई देने वाली थी। इस फिल्म को ‍फिल्ममेकर मधु मंटेना और दीपिका मिलकर प्रोड्यूस कर रहे थे।

 
कहा जा रहा था कि ये ‍फिल्म एक नोबल, पैलेस ऑफ इल्यूशन पर आधारित है, जिसमें महाभारत की कहानी को द्रौपदी के नजरिए से जनता के सामने रखा जाएगा। अब खबर आ रही है कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
बॉलीवुड हंगामा के सुत्रों के अनुसार, महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग उत्साहित थे। लेकिन जब से फिल्म अनाउंस हुई है तब से लेकर 2 साल हो गए लेकिन इस फिल्म के लिए अभी एक डायरेक्टर फाइनल नहीं हुआ। हालांकि मेकर्स ने कई दिग्गज निर्देशकों को अप्रोच किया लेकिन बात नहीं बन पाई।
 
द्रौपदी को निर्देशित करने की दौड़ में कई निर्देशकों में से एक विशाल भारद्वाज भी थे, लेकिन फिर बात नहीं बन पाई। अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने फ़िलहाल के लिए फ़िल्म को होल्ड पर डाल दिया है। और सही समय आने पर इसे बनाएंगे।
 
वहीं दीपिका ने भी महाभारत से अपना फ़ोकस हटा लिया है। और अभी वह शकुन बत्रा की फिल्म और द इंटर्न के अलावा शाहरुख खान के साथ पठान, रितिक रोशन के साथ फ़ाइटर और प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म पर अपना फोकस कर रही हैं।

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख