biodatamaker
✕

'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आएंगी भारती सिंह, बताई वजह

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (12:57 IST)
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। यह शो 10 सितंबर से ऑन एयर होगा। इस बार शो में कई पुराने चेहरे नजर नहीं आने वाले हैं। लेकिन कई नए कलाकारों की इस शो में एंट्री भी हुई है। 

 
हाल ही में कृष्णा अभिषेक के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की खबर सामने आई थी। वहीं अब खबर आ रही है‍ कि भारती सिंह भी इस बार शो में नजर नहीं आने वाली हैं। भारती सिंह ने अपने शो छोड़ने की वजह भी बताई है। 
 
खबरों के अनुसार मीडिया से बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, द कपिल शर्मा शो से पहले उन्हें और ब्रेक की जरूरत थी। क्योंकि दूसरा शो लंबा चलने वाला है। हालांकि शो शुरू होने के बाद वो लोग दोबारा मेरे पास आए लेकिन तब तक मैंने कहीं और कमिटमेंट दे दिया था। 
 
उन्होंने कहा, मैंने 'सारेगामापा' को कमिटमेंट दे दी। लेकिन अगर सारेगामा शो और द कपिल शर्मा शो का टाइम क्लैश नहीं हुआ ना तो आप बीच-बीच में मुझे शो में देखेंगे। मैं अब एक मां भी हूं, इसलिए आप मुझे हर शो में देखने की आदत मत डालिए। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख