Hanuman Chalisa
✕

अपनी इस कमजोरी की वजह से अजय देवगन नहीं जाएंगे राजनीति में

Updated: बुधवार, 15 मई 2019 (13:08 IST)
भारत इन दिनों चुनावी रंग में रंगा हुआ है। लोकसभा चुनाव में इस बार कई बॉलीवुड सितारें अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। हर दिन कोई ना कोई एक्टर्स की राजनीति में आने की खबरें आ रही हैं, लेकिन अजय देवगन का कहना है कि वह कभी पॉलीटिक्स में नहीं आएंगे और इसके पीछे उन्होंने बेहद अलग तर्क दिया है।


अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' के प्रमोशन में बिजी है। यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब अजय के पुछा गया कि वो राज‍नीति में आने के बारे में क्या विचार रखते है तो इस पर उन्होंने कहा कि वो कभी राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। 
 
अजय देवगन ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि मैं पॉलिटिक्स के लिए बहुत शर्मीला हूं। मुझे लगता है कि मैं राजनीति में खुद को जस्टिफाई नहीं कर पाऊंगा। मैं भीड़ के सामने असहज महसूस करता हूं। मैं कैमरे के सामने सहज हूं लेकिन भीड़ के सामने असहज हूं। मैं इंट्रोवर्ट किस्म का इंसान हूं।

अजय ने कहा कि राजनीति एक ऐसा व्यक्ति-पेशा है जहां किसी को उन लोगों के साथ लगातार बातचीत करने की जरूरत है जिन्होंने आप पर भरोसा किया है। कोई भी एक अच्छा नेता नहीं बन सकता अगर वे बाहर जाने लोगों से मिलने से शर्माते हो।
 
लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ने के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने एंट्री की है। जहां उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा है वहीं सनी देओल बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सपना चौधरी, शिल्पा शिंदे, दिनेश लाल यादव(निरहुआ) जैसे सितारों के नाम भी शामिल है। अजय देवगन भी भाजपा के लिए कैम्पेन कर चुके हैं।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख